मान्या हर्ष (Manya Harsha) ने कुछ ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जो बड़े से बड़े लोग भी सोच नहीं पाते. 10 साल की उम्र में मान्या को पर्यावरण को बचाने के प्रयास के लिए संयुक्त राष्ट्र-जल (यूएन-वाटर) ने काफी सराहना की है. अब यह जानना जरूरी है कि आखिर मान्या ने पर्यावरण के लिए ऐसा क्या किया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है.
बच्ची ने बनाया इको-फ्रेंडली पेपर
द बेटर इंडिया की खबर के मुताबिक, मान्या ने अपने अनोखे प्रयास के चलते कुछ इको-फ्रेंडली पेपर बनाए हैं. इस बच्ची ने कम उम्र में कुछ ऐसा कर दिखाया, जो लोग सोच भी नहीं सकते. प्याज, लहसुन और टमाटर के छिलकों से पेपर बनाया है. प्रेरणात्मक और अनोखे काम के लिए मान्या को चारों तरफ तारीफ मिल रही है.