रेता से भरा टिपर दीवार की ओर पलटा

जालंधर,(विशाल)-मंगलवार सुबह इंदिरा पार्क में नजदीक डॉक्टर भरत पुत्र श्रीधर शर्मा की घर की दीवार की ओर रेता से भरा टिपर पलट गया।गनीमत रही कि कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। हालांकि बिजली के खम्भे को नुकसान पहुंचा है। वही गली पूरी तरह से बंद होने की वजह से राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए डॉक्टर भरत ने बताया कि मंगलवार सुबह रेता से भरा टिपर जैसे ही उन के घर के नजदीक पहुंचा तो ड्राइवर की लापरवाही के चलते घर के बाहर गली में सीवरेज के गटर पर टायर चढ़ा दिया ।जिस के बाद गटर का ढक्कन टिपर का भार नही सह सका और ढक्कन टूट गया औऱ टायर अंदर घुस गया। जिस के बाद बेहद जोर से टिपर पलट कर उन की घर की और पलट गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार या व्यक्ति के ऊपर टिपर पलट जाता तो कितना बड़ा हादसा हो जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *