कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिन प्रति दिन संक्रमियों की संख्या बढ़ती जा रही है. राजधानी दिल्ली के हालात भी चिंताजनक हैं. लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन फिर भी तमाम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी सख्त कदम उठाया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. आज से ही नाइट कर्फ्यू लागू होगा. कर्फ्यू का वक्त रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक होगा. यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू होगा.