MOSCOW : रूस की एक यूनिवर्सिटी में फायरिंग की खबर है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हो गई है। जान बचाने के लिए कई स्टूडेंट्स कई स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की इमारत से कूद गए। कुछ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। हमलावर को मार गिराया गया है। स्टूडेंट्स ने हमलावर को स्कूल में दाखिल होते देख लिया था। जैसे ही उसने फायरिंग शुरू की छात्रों ने बिल्डिंग से कूदना शुरू कर दिया।
हालांकि हमलावर की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। हालांकि रूस के गृह मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि बंदूकधारी हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है, बाद में उसके मारे जाने की खबर आई। इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूस की जांच एजेंसियों ने इस अपराध को गंभीर बताया है। हमलावर पर्म यूनिवर्सिटी का ही छात्र है।