पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को बड़ी राहत , मिली जमानत

Mumbai : पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को आज बड़ी राहत मिली है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उनकी जमानत मंजूर कर दी। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप हैं। 19 जुलाई को पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया था। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा काफी समय से पोर्नोग्राफी मामले को लेकर जेल में बंद थे और उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही थीं हाल ही में पुलिस ने इस केस की 1500 पन्ने की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है और दूसरी तरफ उनसे जुड़ी नईं नईं बातें सामने आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *