राहुल ने दिशा परमार को प्रपोज भी किया था. राहुल के प्रपोजल को दिशा ने भी स्वीकार कर लिया था. इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर खबरें चल रही हैं.अब राहुल और दिशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं.अभी तक राहुल या दिशा की तरफ से इन पर कोई सफाई नहीं आई है और न ही ये तस्वीरें दोनों ने अपने ऑफियल अकाउंट से शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों का म्यूजिक वीडियो भी हो सकता है. जबकि दूसरी तरफ फैन्स का कहना है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है. बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, दोनों ने शादी नहीं की है बल्कि दोनों म्यूजिक वीडियो की ही शूटिंग कर रहे हैं और सेट से दोनों की ये तस्वीरें सामने आई हैं. दिशा की ये तस्वीर इंटरनेट सेंसेशन बन गई है. फैन्स इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं क्योंकि इसमें दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं.