मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अक्सर बेटी आराध्या बच्चन की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. खासकर त्योहारों के मौके पर ऐश्वर्या, आराध्या की फोटो जरूर शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने होलिका दहन और होली सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें आराध्या भी नजर आई थीं. अब उन्होंने आराध्या (Aaradhya Bachchan) की एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं.