रामायण ज्ञान व गायन प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर स्कूलों से संपर्क अभियान व रिहर्सल जारी

जालंधर , (संजय शर्मा/अशोक भगत)-13 मई शहर की प्रमुख धार्मिक संस्था शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा रामायण ज्ञान व गायन प्रतियोगिता 16 मई 2024 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में करवाई जा रही है। इस बाबत जानकारी देते हुए मंच के संस्थापक व प्रधान श्री रजनीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर जारी है। इलाक़े के सभी स्कूलों के साथ साथ शहर में धार्मिक प्रवृत्ति में ऋची रखने वाले सभी महानुभाव से सम्पर्क किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों से रामायण से संबंधित दोहे, चौपाई व भजन सुने जाएंगे। श्री रजनीश ने बताया कि मंच द्वारा हर वर्ष रामायण ज्ञान व सचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इस वर्ष रामभक्त की इच्छा को धेयान में रखते हुए गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रामायण से संबंधित दृश्य मंचन हेतू 12-15 मिन्ट, व गायन हेतु 4 मिन्ट का समय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता को पारदर्शिता के लिए भजन गायक श्री अनिल राज शर्मा, गणेश ड्रामाटिक क्लब के डायरेक्टर राजेश मेहता, श्रीमती रेणु शर्मा, इंदरजीत आर्टिस्ट जज की भूमिका अदा करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर इलाके में बहुत उत्साह है। श्री संदीप पतीला व संत नरिन्द्र पाल सिंह विशेष अतिथि होंगे जबकि चंदन भगत मुख्य अतिथि होंगे। प्रतिभागियों के लिए यथासंभव सहायता हेतु मंच के डायरेक्टर, सहायक डायरेक्टर व सदस्यों द्वारा विभिन स्कूलों में रिहर्सल करवाई जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान हेतु मंच के प्रधान श्री रजनीश कुमार, पैटर्न श्री कुलविंदर सिंह हीरा, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल, अमनदीप हैरी, प्रोम्प्ट डायरेक्टर कार्तिक, विशाल भल्ला, संरक्षक हरजीवन गोगना, कृष्ण लाल, अशोक जोन्द्रा, शिवम कालिया, प्रियव्रत शास्त्री दिन रात मेहनत कर रहे है। इनके साथ निर्दोष भगत, सतनाम अरोड़ा, विशाल कुमार, विवेक कुमार, हरबंस लाल, रवि कुमार, मनजीत कुमार टिम्सन, सुनील टंडन, राजेश सोनी व सुखदेव सिंह निभा रहे है। प्रतिभागियों को मंच की तरफ से ईनाम भी दिये जायेंगे। श्री विनय वर्मा व विश्व कीर्ति द्वारा म्यूजिक डायरेक्ट किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए नाश्ता व लंगर का भी प्रबंध मंच द्वारा किया गया है। शिव राम कला मंच द्वारा शहर की सभी रामलीला कमेटियों के कलाकारों व सदस्यों को भी निमंत्रण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *