रामायण’ में आर्य सुमंत का रोल निभाने वाले ऐक्टर चंद्रशेखर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह 7 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। चंद्रशेखर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया था। उनको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज (16 जून) शाम 4 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।