भारत और ब्राजील में वॉट्सएप पेमेंट्स लॉन्च होने के बाद अब मार्क जुकरबर्ग ने एक बड़ा फैसला लिया है। मार्क जुकरबर्ग ने लाखों यूजर्स को एक इंटीग्रेश कमर्शियल अनुभव देने के लिए इंस्टाग्राम और मैसेंजर सहित फेसबुक ऐप के परिवार के लिए इंटीग्रेशन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जुकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सएप भुगतान अब ब्राजील में सभी के लिए और साथ ही भारत में कुछ के लिए उपलब्ध हैं। सभी फेसबुक ऐप्स को बहुत से लोग पहले से ही इसे दोस्तों को पैसे भेजने के लिए एक सरल और सुरक्षित तरीके के रूप में उपयोग कर रहे हैं। हम मैसेंजर में नई भुगतान सुविधाएं जोड़ रहे हैं.।यूएस वॉट्सएप पेमेंट्स पिछले साल नवंबर में भारत में 20 मिलियन यूजर्स के लिए लाइव हो गया था। जिसका उपयोग वर्तमान में प्लेटफॉर्म के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन के लिए किया जा रहा है। कंपनी के भारत में व्हाट्सऐप फॉर बिजनेस प्लेटफॉर्म पर 15 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। जुकरबर्ग ने घोषणा की है हमारी अधिकांश सेवाओं में अब वाणिज्य के अनुभव उपलब्ध हैं, और हमारे पास गहन इंटीग्रेशन का एक पूरा रोडमैप है, जिसे लेकर मैं आने वाले महीनों में उत्साहित हूं।
फेसबुक ने पिछले महीने यूएस में मैसेंजर यूजर्स के लिए क्यूआर कोड और भुगतान लिंक का लाभ उठाने की क्षमता को भी शुरू की है।अब वे फेसबुक पे के मदद से भोजन का बिल दे सकेंगे, भले ही वे फेसबुक से कनेक्ट न हों। फेसबुक पे अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी पहुंच रहा है, जिसकी शुरूआत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉपिफाई से हुई है, जो व्यवसायों को अपनी वेबसाइट पर अपने ग्राहकों के लिए एक सहज चेकआउट अनुभव सुनिश्चित करने में मदद करेगा। जुकरबर्ग ने कहा कि हम पहली बार फेसबुक पे को अपने ऐप के बाहर भी उपलब्ध करा रहे हैं। जिसका अर्थ है कि आप इसे वेब पर चेकआउट विकल्प के रूप में देखना शुरू करने जा रहे हैं।