हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘भीड़’ 24 मार्च यानी आज से सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. लेकिन रिलीज पहले राजकुमार राव और बी टाउन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म भीड़ (Bheed ) पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से कुछ सीन्स पर कैंची चलाई गई है, अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने आपत्ति जताते हुए अपना रिएक्शन दिया है.
दरअसल राजुकमार राव स्टारर फिल्म ‘भीड़’ की कहानी कोरोना महामारी के चलते देश में तीन साल पहले लागू लॉकडाउन की दास्तां को दिखाती है. इस फिल्म के ट्रेलर में लॉकडाउन की वजह से लोगों को हुई आवागमन जैसी कई समस्याओं को दिखाया गया.
इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले एरोन दीप अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि ‘सेंसर बोर्ड ने राजकुमार राव की फिल्म भीड़ में से कुछ सीन्स हटा दिए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यंत्री सहित कोई संदर्भ और वॉयस ओवर, महामारी के शुरुआती दिनों में मुसलमानों के खलनायकीकरण का चित्रण, विभाजन की तुलना और पुलिस की बर्बरता.’ अब इस मामले को लेकर स्वरा ने सेंसर बोर्ड पर तंज कसा है.