राजकीय आईटीआई ओढ़ा में ऑनलाइन दाखिला रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ

कालांवाली, (पवनशर्मा)- आईटीआई ओढ़ा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विभागीय वेबसाइट पर प्रारंभ हो गया है जो कि 22 सितंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ओढ़ा के डीडीओ एवं ग्रुप अनुदेशक राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस संस्थान में इच्छुक विद्यार्थी के पास सभी दस्तावेज व मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संस्थान का परीक्षा परिणाम प्रत्येक बर्ष 100% रहा है और यहां पर कार्यरत सभी अनुदेशक काफी अनुभवी है। यहां से पास आउट विद्यार्थी  विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य उज्जवल बना चुके हैं। इस संस्थान में तमाम सुविधाएं हैं जिस कारण विद्यार्थियो को प्रशिक्षण ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में विद्यार्थी फिटर, प्लंबर इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग मेंटेनेंस और सर्वेयर आदि ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *