रमन अरोड़ा को मिल रहा समाज के हर वर्ग का समर्थन, आप में विश्वास जता रही जनता

जालन्धर , (संजय शर्मा)-पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर सैंट्रल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा को समाज के हर वर्ग का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। रमन अरोड़ा ने आज इस क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर से भाग लिया। श्री गुरुद्वारा साहिब में सीस निवाकर रमन अरोड़ा ने अपनी चुनावी सफलता के लिए अरदास की। इस मौके श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रमन अरोड़ा को सहयोग का भरोसा देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। इस तरह अपने चुनाव प्रचार अभियान रमन अरोड़ा ने लोगों से सहयोग देने की पुरजोर अपील करते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि इस हल्के के सभी लोग आम आदमी पार्टी को एक ऐसी पार्टी के तौर पर देख रहे हैं जो चौतरफा एवं एक समान विकास कर सकती है। रमन अरोड़ा ने कहा कि आप की सरकार आने पर लोगों के सपनों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगें और राज्य की विकास यात्रा को नए ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *