रमन अरोड़ा की सख्ती के बाद प्रापर्टी टैक्स ब्रांच हरकत में

जालंधर, सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सख्ती के बाद प्रापर्टी टैक्स ब्रांच हरकत में आया है। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने आज तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इनसे लाखों रुपए टैक्स की वसूली करनी थी।
प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट महीप सरीन ने बताया कि प्रताप बाग और फगवाड़ा गेट मार्केट में तीन इमारत मालिकों को नोटिस भेजा गया था। इन इमारतों के मालिक प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे थे।
नगर निगम के कमिश्नर के आदेश पर आज प्रताप बाग और फगवाड़ा गेट मार्केट में प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टर हुए तीन लोगों की इमारतें सील कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *