रणबीर कपूर के साथ उनकी सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल

मुंबई, माहिरा खान पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी जाना-पहचाना नाम हैं। भारतीय दर्शकों के बीच उनके टीवी सीरियल काफी पॉपुलर हुए। उनके मुख्य सीरियल में ‘नीयत’, ‘हमसफर’ और ‘बिन रोए’ है। 2017 में उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘रईस’ में काम किया। बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म थी लेकिन इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं। यही नहीं जब रणबीर कपूर के साथ उनकी सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया। माहिरा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए बताया कि वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया। उसके अगले साल उनकी ‘रईस’ रिलीज हुई। उन दिनों उन्हें धमकियां मिलने लगीं कि वह फिल्म का प्रमोशन करने भारत ना आएं। महिरा ने FWhy पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए कहा, ‘मैंने फिल्म (रईस) पूरी कर ली थी और सबकुछ ठीक चल रहा था। फिर अचानक यह हमला (उरी हमला) होता है और सबकुछ गड़बड़ हो जाता है।’ माहिरा आगे कहती हैं, ‘मैं डरी नहीं थी लेकिन मुझे धमकी मिली थी। लगातार ट्वीट्स में, यहां तक कि मुझे फोन आते थे और बहुत डरावने होते थे। मैं केवल यह चाहती थी कि चलो ठीक है इसका प्रचार करने के लिए भारत नहीं जा सकती लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह मेरे देश में रिलीज होगी क्योंकि मुझे पता था कि लोग इसे देखने के लिए पागल हो जाएंगे। उन्हें (शाहरुख खान) यहां पसंद किया जाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *