उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. IMD द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इस वजह से इस पूरे सप्ताह राज्य में बारिश के कारण ठंड पड़ेगी.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान से लगे इलाकों में बारिश होगी. इसके अलावा पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी. यहां गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लेकिन मध्य यूपी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. उसके बाद कोई बड़ा बदलावन नहीं होगा.