मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को दी बधाई

जालंधर, (संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन मार्किट कमेटी कैंट सुभाष भगत जी को सम्मानित किया और कहा कि उन्हें सुभाष भगत पर पूर्ण विश्वास है कि वह अपना कार्य पूरे निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी निरंतर पंजाब की हितों के लिए कार्य कर रहे हैं! पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वचन पूरा करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों से समस्त पंजाब वासी संतुष्ट भी है । मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष भगत को बुक्का भेंट कर बधाई दी । मोहिंदर भगत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का धन्यवाद किया । इस अवसर पर संजीव भगत वीरभान, रमेश भगत आदि उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *