मॉस्को : होटल में आग लगने से 2 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

MOSCOW : मॉस्को में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने टेलीग्राम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कहा कि आग की घटना से नौ लोग घायल हुए हैं और करीब 200 लोगों को इमारत से निकाला गया है। इस इमारत में एक होटल भी है। रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया। आगे बताया कि उन्होंने इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। रूसी एजेंसियों ने बताया कि मॉस्को के तगांस्की जिले में 41 साल पुरानी इमारत के निचले फ्लोर पर एमकेएम होटल के साथ-साथ ऊपरी फ्लोर पर अपार्टमेंट भी है।
रूस की तास (TASS) एजेंसी ने एक आपातकालीन सेवा अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि आगजनी के प्रारंभिक कारणों का पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *