मॉडल हाउस के श्मशान घाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया

जालंधर, पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में 5 युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में मारे गए चारों युवकों अंकित कुमार, निवासी पिंक सिटी कॉलोनी, इंद्रजीत भगत आजाद नगर भार्गव कैंप, राजू निवासी अवतार नगर, अभि निवासी भार्गव कैंप सभी जालंधर निवासी का आज जालंधर के मॉडल हाउस के श्मशान घाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस समय हर किसी की आंखें नम थीं।शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा ऊंची बस्सी के पास कार में सवार चारों युवकों का ट्रक के साथ एक्सीडैंट हो गया था, जिसके बाद कार में आग लग गई जिसमें चारों दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी व ट्रक हादसे के बाद सड़क के किनारे झाड़ियों में पलट गया था। ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *