मुझे करवाचौथ पर नहीं है यकीन : रिया कपूर

MUMBAI :अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. उन्होंने अपने दोस्त करन बूलानी संग पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लिया था. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. उन्होंने अपनी शादी में लाल जोड़ा पहन रखा था. जो उनके ऊपर खूब जच रहा था. उनकी शादी बहन सोनम कपूर की शादी की तरह धूमधाम से नहीं हुई थी. और उनके इस समय चर्चा में आने की वजह है करवाचौथ. क्योंकि रिया का इस बार पहला करवाचौथ है. जो उनके लिए बेहद खास है. दरअसल रिया ने इंस्टा पर पोस्ट की है. जो इस समय सुर्खियों की वजह बनी हुई है. रिया ने लिखा है कि मुझे करवाचौथ पर यकीन नहीं हैं. कृपया मेरे पास करवाचौथ गिफ्टिंग और कोलैबोरेशन के लिए न आएं. इस पर मैं और करण यकीन नहीं करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा हम उन कपल्स का सम्मान करते हैं. जो इसे मानते हैं और उनके साथ त्योहार का मजा ले सकते हैं.
उन्होंने आगे लिखा – लेकिन यह मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है. इसलिए मैं ऐसा कुछ प्रमोट नहीं कर सकती हूं. जिस पर यकीन न करूं और यह जिस मंशा से मनाते हैं. उस पर भी सहमत नहीं हूं. अब मुझे लगता है कि, अगर हम अपनी और एक-दूसरे की केयर करते हैं तो हमें अच्छा रहना चाहिए. रिया अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में थी. उनकी शादी की छोटी से छोटी खबरें भी वायरल हो रही थी. और लोगों को उनकी हर एक बात जानने में दिलचस्पी भी थी. बता दें कि, रिया और करन पहले दोस्त थे. लेकिन उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. और फिर दोनों ने पूरी जिंदगी साथ रहने का फैसला लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *