मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए

जालंधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे डेरे में पहुंच संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। यहां उनके आगमन की सुबह से प्रतीक्षा की जा रही थी। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद थे। सीएम चन्नी हेलिकाप्टर से जालंधर पहुंचे। उन्होंने अलावलपुर स्थित डीएवी यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर लैंडिग की थी। लौटते समय मुख्यमंत्री हेलिपैड के पास मौजूद छात्रों से भी मुलाकात की थी। इससे पहले सुबह अमृतसर पहुंचे सीएम चन्नी श्री हरमंदिर साहिब में भी नतमस्क हुए थे। तब उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *