पटना, बिहार में महागठबंधन सरकार के पतन और एनडीए सरकार के गठन के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली है। राबड़ी आवास पर रविवार सुबह सन्नाटा छाया रहा। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत लालू परिवार के सभी सदस्य घर से ही राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद तेजस्वी और तेज प्रताप राबड़ी आवास से रवाना हो गए। दोनों ही नेताओं ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। दोपहर होने के बाद राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। दोपहर एक बजे तक 10 सर्कुलर रोड पर बड़ी संख्या में लालू के समर्थक जुट गए। सभी के अंदर नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने पर आक्रोश है। राबड़ी आवास पर सुबह लालू परिवार के करीबी नेताओं का भी जमावड़ा रहा। प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने लालू और तेजस्वी यादव के साथ चर्चा की। हालांकि, उन्होंने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा कई अन्य विधायक एवं नेता भी लालू से मिलने उनके घर पहुंचे।दोपहर होने के बाद राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। दोपहर एक बजे तक 10 सर्कुलर रोड पर बड़ी संख्या में लालू के समर्थक जुट गए। सभी के अंदर नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर जाने पर आक्रोश है। राबड़ी आवास पर सुबह लालू परिवार के करीबी नेताओं का भी जमावड़ा रहा। प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने लालू और तेजस्वी यादव के साथ चर्चा की। हालांकि, उन्होंने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा कई अन्य विधायक एवं नेता भी लालू से मिलने उनके घर पहुंचे।