मिथुन ने कहा कि उनको लगता है कि रायबरेली में कांग्रेस की ही सरकार आएगी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जब वहां के एक सैलून में अचानक दाढ़ी सेट करवाने पहुंचे, तो यह चर्चा का विषय बन गया. दाढ़ी सेट (Rahul Gandhi Beard) करवाते राहुल की कई फोटोज भी सामने आई थीं. दरअसल, राहुल गांधी लालगंज में अपनी चुनावी सभा को खत्म कर जा ही रहे थे, उसी दौरान उनका काफिला न्यू मुंबा देवी कटिंग सैलून पर रुक गया. बड़ी सी गाड़ी से उतरकर राहुल गांधी जैसे ही उस छोटी सी दुकान में घुसे, तो वहां मौजूद लोगों को कुछ समय ही नहीं आया.
दुकान में काम करने वाले मिथुन से उन्होंने अपनी दाढ़ी सेट करवाई. एक पल को तो मिथुन को भी यकीन नहीं हुआ कि सामने खड़े शख्स कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं. मिथुन ने बताया कि पहले तो वह यकीन ही नहीं कर पाए. फिर उन्होंने कांग्रेस नेता की दाढ़ी ट्रिम की. मिथुन ने बताया कि वह बचपन से ही कांग्रेसी हैं. लेकिन जब उनसे कांग्रेस को वोट देने को लेकर सवाल किया गया तो इस पर मिथुन कंफ्यूज दिखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *