मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) द्वारा 18वाँ आँखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप लगाया

जालंधर, (संजय शर्मा)-मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) विगत 50 वर्षो से मानवता की सेवा कर रही है। मानवता की सेवा मे लीन संस्था 50 वर्ष पूरे कर चुकी है। सोसाइटी द्वारा शहर मे चार डिस्पैन्सरियों व एक मोबाइल वेन डिस्पेन्सरी का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। यहाँ लोगो को उत्तम एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएँ बहुत ही कम दामो मे उपलब्ध करवाई जाती है। यहाँ पर अन्य सुविधाएं जैसे मरीजों की जाँच, लैब टैस्ट, आँखों की जाँच व मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दाँतो का इलाज, फिजियोथेरेपी, जच्चा-बच्चा देखभाल एंव हैल्थप्लान टैस्ट भी बहुत कम दामो मे किए जाते है। चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र मे भी अपना योगदान दिया जा रहा है। जिन बच्चो के माता पिता बच्चो को प्राथमिक शिक्षा देने मे असमर्थ है उन बच्चो को सोसाइटी द्वारा शहर के भिन्न–भिन्न भागो मे साक्षरता कक्षाए चला कर प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन बच्चो को सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों मे दाखिला करवा कर उनको शिक्षित बनाने मे मदद की जाती है। इन बच्चो की शिक्षा का सारा खर्च सोसाइटी द्वारा उठाया जाता है।

युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वोकेशनल ट्रेनिंग सैंटर भी चलाया जा रहा है। यहाँ युवाओ को कम्प्यूटर, ब्यूटीशियन एवं सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। समाज के हर वर्ग की सेवा मे तत्पर सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों हेतु “जियो जिंदगी” नामक सैंटर चलाया जा रहा है, जहाँ हमारे वरिष्ठ नागरिक अपने हम-उम्र साथियो के साथ मिल जुल-कर योगा, कैरम, तंबोला आदि खेल कर अपना समय व्यतीत करते है। मानव सहयोग सोसाइटी ने कोविड आपदा के दौरान कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चो की शिक्षा का बीड़ा उठाया। संस्था इन बच्चो की पढ़ाई, किताबो इत्यादि का खर्च उठाती है। सोसाइटी स. वतन सिंह स. प्रताप सिंह मैमोरियल हैल्थ केयर सैटर द्वारा स. अमरीक सिंह रंधावा,  डायरेक्टर/को-फाउंडर, रंधावा फ़ाउंडेशन (यू.एस.ए.) के सहयोग से आँखों का फ्री चैकअप एवं ऑपरेशन कैंप 10 मार्च 2024 को लगाया गया। इस कैंप मे आँखों के माहिर डॉ. उत्तम ओहरी व अंजलि किरोला द्वारा 320 मरीजों का फ्री चैकअप किया गया व 70मरीजो के ऑपरेशन फ्री किए जाएगे। इस के अलावा जरनल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार सहोता द्वारा 53मरीजो का चैकअप भी किया गया। यह कैंप गाव नौलि जिला जालंधर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लगाया गया।

मुख्य मेहमान स. अमरीक सिंह रंधावा (यू.एस.ए.) ने से इस कैंप का उदघाटन किया व आश्वासन दिया की भविष्य मे मानव सहयोग सोसाइटी के साथ मिलकर नई बिल्डिंग का नीव पत्थर रखा इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान डॉ. एस. के. शर्मा ने भविष्य मे सोसाइटी द्वारा होने वाले कार्यो के बारे मे सभी को अवगत करवाया। सोसाइटी के महासचिव श्री विनेश जैन ने सोसाइटी की गतिविधियो की जानकारी दी व आए हुए मुख्यातिथि स. अमरीक सिंह रंधावा व उनके परिवार का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर , श्री जे.सी. अरोड़ा, , सरदारनी जस्विन्दर कौर, माता जागीर कौर, हैड ग्रंथि स. अवतार सिंह, सरपंच हरदेव सिंह , साबका सरपंच श्री रंजीत राणा तथा और भी गणमान्य लोग मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *