माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने पर कोरोना अटैक

माधुरी दीक्षित द्वारा जज किए जा रहे डांस शो पर कोरोना वायरस का जबरदस्त अटैक हुआ है। डांस शो में काम कर रहे 18 क्रू सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि माधुरी समेत सभी सदस्य कोरोना निगेटिव निकले हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में क्रू सदस्यों को पॉजिटिव निकलना खतरे की घंटी कहा जा रहा है। इसके बाद मेकर्स की तरफ से  आधिकारिक बयान आया है जिसमें कहा गया है कि पॉजिटिव निकले सभी क्रू मेंबर को मेडिकल सहायता दी गई है और सेट पर आगे से ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *