मां बगलामुखी धाम में करवाचौथ व्रत पर विशेष कार्यक्रम रविवार 24 अक्टूबर को

जालंधर,(संजय शर्मा)-मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले पं. अविनाश गौतम एवं पं. पिंटू शर्मा ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणोश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप कर मुख्य यजमानो मोहित अग्रवाल एवं मानवी भार्गव से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । हवन यज्ञ के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाइज़ेशन का खा़स ध्यान रखा गया। इस अवसर पर एडवोकेट राज कुमार,माला अग्रवाल,राकेश प्रभाकर, मधुकर, विवेक शर्मा, रमाकांत शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, मोहित बहल,राजेन्द्र कत्याल, अभिलक्षय चुघ,अशोक शर्मा, जसविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, पंकज,मानव शर्मा,दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *