जालंधर, नगर निगम चुनावों को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। वहीं आज नांमाकन भरने का आखिरी दिन है। इस दौरान 65 नंबर वार्ड से भाजपा उम्मीदवार महिला नांमाकन भरने के लिए गई, जहां उसके कागज में कमी पाई गई और वह घर से कागज लेकर जब वापिस आई तो महिला ने कहा प्रशासन द्वारा उसे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बता को लेकर भाजपा द्वारा रोष पाया जा रहा है। महिला का कहता है कि उस नांमाकन में एक फार्म में कमी थी और उसकी गलती यह थी कि वह फाइल लेकर वापिस आ गई।
अब उसे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि महिला उम्मीदवार को 21 नंबर फाइल जमा करवाने के लिए अलाट कर दिया गया और वह ईमानदारी से फाइल लेने के लिए घर चली गई और कुछ देर में वापिस आई तो उसे अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा और ना ही उसे नांमाकन भरने दिया जा रहा। भाजपा नेता ने कहा कि सरेआम धक्का किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि नांमाकन भरने का 3 बजे का समय रखा गया है और महिला उसके बाद आई है। इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया।