महागोचर से इन लोगों के जीवन में मचेगी खलबली, Shani Gochar 2023

दिक ज्योतिष शास्त्र में शनि राशि परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। शनि करीब 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में जाएंगे। शनि गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों के जीवन में खलबली मचेगी तो कुछ राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे। जानें शनि गोचर किन राशियों के लिए खोलेगा किस्मत के रास्ते।

1. मेष राशि- शनि गोचर का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर अत्यंत शुभ है। शनि गोचर काल में आपको करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय बेहद शुभ है। धन लाभ के आसार हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। शनिदेव की कृपा से आपको आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशियों भरा होगा।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा। जिन जातकों का प्रमोशन लंबे समय से अटका है, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

4. धनु राशि- शनि गोचर से धनु राशि वालों के लिए अच्छे दिन आएंगे। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *