महाकुंभ में नहाती और कपड़े बदलती लड़कियों की फोटो और वीडियो अपलोड की गईं! इन 15 अकाउंट्स पर ऐक्शन

महाकुंभ 2025 में स्नान कर रही महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने और उनके अशोभनीय वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर बेचने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. इससे पहले, 17 फरवरी को एक इंस्टाग्राम अकाउंट और 19 फरवरी को एक टेलीग्राम चैनल पर भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था. अब तक कुल 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित कर तीन केस दर्ज किए जा चुके हैं.
सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट बेचने वालों पर शिकंजा
सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और फोटो अशोभनीय ढंग से प्रसारित और बेचे जा रहे थे. यह महिलाओं की निजता और गरिमा का सीधा उल्लंघन है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंभ मेला पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और संबंधित प्लेटफॉर्म्स से अकाउंट संचालकों की पहचान के लिए जानकारी मांगी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *