MUMBAI : ओशिवरा पुलिस ने अभिनेत्री वीरा देसाई द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ के मामले में शिकायत दर्ज करवाने के बाद एक इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि वो इंटीरियर डिजाइनर को गिरफ्तार करने से पहले इस मामले की पूरी छानबीन करेंगे। यह मामला पिछले महीने का है। मुंबई में रहने वाली अभिनेत्री ने अधिकतम साउथ फिल्मों में काम किया है। पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उन्हें दिया गया था। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनेत्री ने डिजाइनर से इस बारे में बातचीत कि और इस कांट्रैक्ट को खत्म करने के लिए कहा।