मप्र में फिर बिगड़ेगा मौसम, सोमवार से बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी संभावना

भोपाल,  एक साथ तीन सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम  का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। आज रविवार 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके चलते देर शाम बादल छाने और 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें  पड़ने के आसार हैं। वही ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार 26 दिसंबर 2021 को सभी जिलों के शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *