जालंधर, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा सहयोग की घोषणा की जा चुकी है, नगर निगम की यूनियनों सहित कई एसोसिएशनें पहले ही बंद के हक में उतर चुकी है। वहीं रामामंडी में लंबा जाम लग गया है।
कपूरथला चौक पर धरना लगना शुरू हो गया है। दूसरी ओर बीएसएफ चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। वहीं वाल्मीकि चौक, नकोदर चौक, सविधान चौक पर भी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
एक्शन कमेटी द्वारा बंद के दौरान हाइवे बंद रखने का ऐलान किया गया था व जरूरी सेवाओं जैसे दवाओं आदि की दुकानों, सेना के वाहनों, एम्बूलैंस आदि को छूट दी गई है। वहीं, सरकारी बसों का परिचालन रूटीन की तरह रहेगा लेकिन रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर अगला फैसला लिया जाएगा।
प्राइवेट बसों की तादाद में कमी आएगी। आमतौर पर देखने में आता है कि बंद के दौरान प्राइवेट ट्रांसपोर्टज परिचालन से गुरेज करते हैं क्योंकि बसों कई बार बसों में आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी है।