जालंधर,(विशाल)- मकसूदां सब्जी मंडी में मंगलवार को मार्केट कमेटी ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश द्वार पर लगी झुग्गियां हटवा दीं। इस दौरान विभाग को झुग्गियों में रहने वाले लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इसके चलते मौके पर पुलिस बुलाकर कार्रवाई की गई। दरअसल, मकसूदां सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर काफी समय से झुग्गियां लगाई गई थीं। देखते ही देखते इनकी संख्या में इजाफा होता गया। इस कारण अक्सर मंडी के अंदर ट्रैफिक जाम हो जाता था। इसकी शिकायत मिलने पर मार्केट कमेटी ने मंगलवार को कार्रवाई की। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि मंडी के अंदर किसी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।