जालंधर,(विशाल)– निजी स्कूलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ विशेष आदेश जारी किए ते जिन्हें लेकर जालंधर के कुछ निजी स्कूल मनमर्जी कर रहे थे। इसी बात को लेकर आज छात्रों के अभिभावकों द्वारा गठित एसोसिएसन के सभी सदस्य शहर में रैली निकाल कर डी.सी. दफ्तर पहुंचे। अभिभावकों ने प्राईवेट स्कूलों पर धक्केशाही के आरोप लगाए। इस रोष का असर शाम को देखने को मिला। अभिभावकों की शिकायत मिलने के पश्चात एक बार फिर डी.सी. ने जिला के सभी प्राईवेट स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। आर्डर में लिखा गया है कि स्कूलों के खिलाफ शिकायतें मिली है। निर्देश दिए गए है कि सभी स्कूल प्रबंधक सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के आदेशों के मुताबिक ही पालन किया जाए। बता दें कि अभिभावकों ने जिला प्रशासन से अपील की कि इस मामले का समाधान निकाला जाए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा बच्चो के परीक्षा परिणाम तक रिलीज़ नहीं किए जा रहे
