मंडी फैंटनगंज में कारोबारियों के साथ जिला प्रशासन की टीम ने की बैठक, दुकानों के बाहर गोले बनाने को कहा

जालंधर,(विशाल)-मिनी लाकडाउन में केवल जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इस बीच शहर की सबसे पुरानी होलसेल व रिटेल करियाना मार्केट मंडी फेंटनगंज में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम कारोबारियों के साथ बैठक करने पहुंची। टीम में एसडीएम डा. जय इंद्र सिंह व एसएचओ मुकेश कुमार के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष परविदर बहल से आपदा के बीच सहयोग करने की अपील की। डा जय इंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर संयुक्त रूप से प्रयास करने होंगे। इसमें व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। दुकानों के बाहर गोले लगाने के लिए कहा ताकि भीड़ कंट्रोल में रहे। बहल ने कहा कि मंडी रोड के सभी व्यापारियों को दुकानों पर शारीरिक दूरी बनाए रखने व मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। नाइट क‌र्फ्यू का समय शुरू होने से पहले ही दुकानें बंद कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि बाजार में किसी भी कीमत पर भीड़ पैदा नहीं होने दी जाएगी। बहल के मुताबिक मंडी के सभी रास्ते साफ रखे जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *