जालंधर मकसूदां सब्जी मंडी बड़ी पुलिस फोर्स के साथ छावनी में तबदील, बिना पास के सब्जी मंडी में एंट्री बंद

जालंधर,(विशाल)-कोविड-वायरस की तेजी से बढ़ रही महामारी से शहरवासियों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार के आदेशों पर जिला प्रशासन ने सख्त करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के दिशा-निर्देशों पर अत्यधिक भीड़ वाली जालंधर सब्जी मंडी मकसूदां को काफी बड़ी पुलिस फोर्स के साथ छावनी में तबदील कर दिया है व सब्जी मंडी में बिना पास के एंट्री बंद कर दी गई है तथा रिटेल में बेची जाने वाली सब्जी वाले गाहक की एंट्री भी बंद कर दिया गया है। रिटेल मंडी में फडिय़ां को नहीं लगाने दिया जाएगा। सब्जी मंडी में लादने वाले वाहन ही अंदर जा सकेंगे सब्जी मंडी में आने वाले छोटा हाथी जैसे वाहनों पर भी 2 व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मकसूदां स्थित नई सब्जी मंडी मे जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में ए.सी.पी.ओम प्रकाश, थाना नंबर एक के प्रभारी राजेश शर्मा मौजूद थे।
थाना नं.1 के प्रभारी राजेश कुमार ने विचार-विमर्श करते हुए कहा कि महानगर में कोरोना के मरीजों में दिन-प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर अत्यिक सख्ती बरती जा रही है। मकसूदां नई सब्जी मंडी में जालंधर सहित आस-पास के क्षेत्रों सहित विभिन्न राज्यों से भी फल-सब्जियों का आदान प्रदान जारी रहता है जिसके कारण मंडी में सुबह चार बजे ही मेला लग जाता है व मंडी कारोबारी व बाहर से फल-सब्जी लेने व बेचने आने वाले लोग कोविड-सुरक्षा हेतु सावधानियां नही बरत रहे व घरेलू ग्राहक भी मंडी में आम घूमते रहते है। इन सबके कारण जिला प्रशासन ने मंडी में रिटेल फडिय़ां बंद करने व घरेलू ग्राहकों की एंट्री बंद करने का निर्णय लिया है। मंडी में टू-व्हीलर एंट्री पूर्ण बंद होगी व शहर में गली-गली सब्जी बेचने वालों को ही मंडी में दाखिल होने दिया जाएगा। आढ़ती समूह व उनके स्टाफ की एंट्री के लिए भी विभाग द्वारा विशेष पास बनाए जाएगें। मंडी में होलसेल कारोबार सुवह 5 बजे से 9 बजे तक होगा व इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व पूर्ण टीमें मौजूद रहेगी। मंडी में कारोबारी आढ़तियों को भी माल बेचने के लिए दूरी बनाकर फड़ अलाट किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *