भारतीय क्रिकेट पिचों का बुरा हाल, खराब रेटिंग

NEW DELHI : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही विपक्षी टीम की ओर से पिचों को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई थी। अभी तक इस सीरीज के खेले गए तीनों मुकाबले दिन दिन के अंदर ही खत्म हो गए। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने पारी और 132 रनों से जीता, वहीं दिल्ली में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से धूल चटाई। सीरीज का तीसरा टेस्ट हाल ही में इंदौर में 2 दिन और एक सेशन में खत्म हुआ और इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता। सीरीज के तीनों मुकाबलों में आईसीसी की पैनी नजर थी और आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक इस सीरीज की एक भी पिच को औसत से ऊपर की रेटिंग नहीं मिली है। बात भारत में खेले गए पिछले चार मुकाबलों की करें तो आईसीसी ने नागपुर और दिल्ली की पिच को औसत, बेंगलुरु की पिच को औसत से नीचे और इंदौर की पिच को खराब करार दिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला गया था। यह टेस्ट भी तीन दिन के अंदर समाप्त हुआ था।
इंदौर टेस्ट के बाद एक और दिलचस्प आंकड़ा सामने निकलकर आया है। भारत की यह टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक दशक में घर में तीसरी हार है और हैरानी की बात यह है कि इनमें से जो दो टेस्ट भारत हारा है उस मैच की पिचों को आईसीसी ने खराब करार दिया है। इसके अलावा बात भारत में खेले गए आखिरी 10 टेस्ट मैचों की करें तो सिर्फ एक ही मैच 5 दिन तक चला है। वहीं 6 मैच तीन दिन के अंदर समाप्त हुए और चार दिन में मैच खत्म होने वालों की संख्या 2 रन और दो दिन के अंदर एक ही मैच खत्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *