
जालंधर, (रोजाना आजतक )-भाजपा हाईकमान के दिशा निर्देश अनुसार प्रदीप खुल्लर को पार्टी विरोधी गतिविधियों की जाँच के बाद 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक प्रदीप खुल्लर यह कहते हुए दिख रहे थे कि अगर वार्ड नं. 45 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अगर पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया या उनकी पत्नी जसपाल कौर को टिकट मिलता है और उनको कोई हरा देगा तो उनका खुला चैलेंज है कि वह हराने वाले को एक लाख रुपए ईनाम के रूप में देंगे।
हाईकमान ने पार्टी के खिलाफ चल रही गतिविधियों को देखते हुए लिया है। खुल्लर को कारण बताओ नोटिस जारी करके पार्टी ने जवाब मांगा था। पार्टी ने साफ किया था कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ लंबे समय से प्रदीप खुल्लर बोल रहे थे।