कहा- हम फिर शुरू करेंगे सत्याग्रह

नई द‍िल्‍ली, भारतीय कुश्‍ती महासंघ (WFI) के अध्‍यक्ष और भाजपा सांसद (BJP MP) बृजभूषण शरण स‍िंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के ख‍िलाफ पहलवानों (Wrestlers) का गुस्‍सा कम होता नहीं द‍िख रहा है. रव‍िवार को नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर पहलवान प्रदर्शन करने के ल‍िए नए संसद भवन की तरफ कूच कर गए थे. लेक‍िन प्रदर्शनकारी पहलवानों और उनके समर्थकों को पुल‍िस ने काफी दूर ही बेर‍िकेड‍िंग करके रोक ल‍िया था. प्रदर्शनकारी पहलवान और समर्थक आगे बढ़ने को अड़े थे. इसको लेकर द‍िल्‍ली पुल‍िस (Delhi Police) के जवानों और पहलवानों को बीच धक्‍कामुक्‍की भी हुई थी. भारी संख्‍या में तैनात मह‍िला व पुरूष पर्सनल ने द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर के साथ-साथ अलग-अलग ह‍िस्‍सों से करीब 700 लोगों को ह‍िरासत में लिया था. ज‍िसमें पहलवान व‍िनेश फोगाट (Vinesh Phogat), साक्षी मल‍िक (Sakshi Malik) और बजरंग पुन‍िया (Bajrang Punia) आद‍ि प्रमुख रूप से शाम‍िल है. इसके बाद जंतर-मंतर से हटाए गए टेंट, गद्दों, चटाइयों, कूलर और स्‍पीकर पर पहलवानों का कहना है क‍ि अभी आंदोलन समाप्‍त नहीं हुआ है वो र‍िहा होने के बाद अपना व‍िरोध ‘सत्‍याग्रह‘ के रूप में फ‍िर शुरू करेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *