भाजपा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री समेत सभी कारोबारियों की हर समस्याओ का समाधान करेगी : जतेंदर सिंह

जालन्धर, (संजय शर्मा)-खेल उद्योग संघ के प्रधान रविंदर धीर की अध्यक्षता मे स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के व्यापारियों की एक विशाल बैठक बस्ती नौ मे हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिंह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अनिल जैन, सांसद सुनीता दुग्गल, वेस्ट विधानसभा भाजपा के प्रभारी व महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, योगेश मल्होत्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में व्यापारी नेता रवींद्र धीर ने उद्योगपतियों को दरपेश आ रही समस्याओं से प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंधित मंत्री डॉ. जातिन्द्र सिंह को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।

भाजपा नेताओं ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द इस बारे में केंद्र सरकार से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन सभी को मिलकर भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर से विजयी बना कर लोकसभा में भेजना होगा ताकि जालंधर की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा सके और अटवाल इसका समाधान करवा सकें।
इस मौके पर विपन प्रिंजा, ललित साहनी, प्रेम उप्पल, विकास जैन, शाम सुंदर महाजन, संदीप गांधी, चेतन धीर, नन्द किशोर सभरवाल, अरविंद खन्ना, बाल किशन, माधव धीर, संजय मेंहंदीरता, अजय नय्यर, हरीश आनन्द, अरुण ओबेरॉय, बलराज गुप्ता, अशोक कत्याल, विकास वर्मा, राहुल कोहली, निखल सोनी, पुनिश मदान, अमनप्रीत सिंह, अवनीत मसंद, मोनू आनंद, राजीव महाजन, साहिल बेदी, लोकेश देव आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *