भाजपा प्रत्याशियों पर हमले के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

जालंधर,रविवार को आदमपुर में भाजपा प्रत्याशियों पर किसान आंदोलन की आड़ में किए गए हमले के खिलाफ सोमवार को जिला भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी की अगुआई में भाजपाइयों ने डीसी घनश्याम थोरी व एसएसपी देहाती डा. संदीप गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आदमपुर में भाजपा प्रत्याशियों पर किसान आदोलन की आड़ में किए गए हमले अकाली दल व कांग्रेस ने करवाए हैं। अमरी ने कहा कि भाजपा खुद किसानों की हितैषी है।अमरी ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों के साथ है। आदमपुर चुनाव प्रभारी रमन पब्बी ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और किसी को भी किसी तरह की धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार निधि तिवारी, आशु, अनिल कुमार, रजनी बाहरी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *