जालंधर- कमिश्नरेट सीआईए वन पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह पुत्र सोहन सिहं निवासी गांव भराड़ी अमृतसर , परमजीत उर्फ पम्मा पुत्र तेजा सिंह के तौर पर बताई गई है। पुलिस के पास सूचना थी कि परमजीत उर्फ पम्मा जो कि अपने साथी तरसेम सिंह के साथ मिलकर कैंटर नंबरी P.B11 BY 3638 में चंडीगढ़ से अवैध शराब ला कर भोगपुर में सप्लाई देते है। गश्त के दौरान जीटी रोड हांडा गलैक्सी शोरुम के निकट से तरसेम सिंह को काबू किया। कैंटर की तलाश ली तो उसमें 35 पेटियां बरामद हुई। परमजीत सिंह उर्फ पम्मा फरार बताया जारहा है। आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में मामला दर्ज किया गया है।