भगवान बाल्मीकि महाराज जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में अलग-अलग जगह से शोभायात्रा आरंभ

जालंधर,(संजय शर्मा)-भगवान बाल्मीकि महाराज जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में आज जालंधर शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग जगह से शोभायात्रा आरंभ की गई जिसमें शहर के मुख्य मार्गों पर विभिन्न संगठनों की ओर से स्टेजें सजी हुई थी। कहीं आकर्षक झांकियां सजी थी तो कहीं कलाकार भंगड़ा डाल रहे थे। जगह जगह स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर चार चांद लगा रहे थे। हर तरफ भगवान वाल्मीकि महाराज की महिमा का गुणगान हो रहा था। इसी संदर्भ में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कल्याण परिवार के मुखी श्री ओम प्रकाश की प्रेरणा हेतु एक विशाल दीवान सजाया गया। जिसमें शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी गणमान्य व्यक्तियों को शैंकी कल्याण व धर्मेंद्र सौंधी ने सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इनमे मुख्यता विधायक राजेंद्र बेरी, आप से नार्थ हलके के उम्मीदवार जोगिंदर पाल शर्मा,पार्षद शैरी चड्ढा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत, केडी भंडारी, सुभाष सोंधी, नरेश लल्ला, प्रिंस कौंडल, उषा माही, हिंद क्रांति दल के मनोज नन्हा, शिवसेना समाजवादी के प्रदेश चेयरमैन नरेंद्र थापर, बंटी थापर , सीनियर पत्रकार गौरव बस्सी, बंटू सभरवाल, एसके कल्याण, इशांत शर्मा, इकबाल ढीढसा, अयूब खान , संजीव अरोड़ा सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनूप सिंह, नीरज, आशु शर्मा, बनी, गौरव, दविंदर डायमंड कार बाजार, हरप्रीत सिंह डायमंड कार बाजार, विक्की खडग, सोनू ,नरेश, सौरभ, गुरनाम सिंह सतनाम ट्रांसपोर्ट इत्यादि सम्मिलित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *