जालंधर, (संजय शर्मा)- आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के हक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शाहकोट में रोड शो किया। जिसमें आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट के हलका इंचार्ज मोहिंदर भगत समर्थकों समेत रोड शो में शामिल हुए । मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से लोकसभा जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को जिताने की अपील की । मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से आम आदमी पार्टी के वैलेंटियर जबरदस्त उत्साह में हैं। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसलिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को जीताएं। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, मुफ्त ईलाज के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले और आम घरों के 43000 नौजवानों को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी और बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल खोले गए । आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य को गरीबों के दर्द को समझने वाली सरकार मिली है। लोकसभा जालंधर सीट को आम आदमी पार्टी के वैलेंटियर बड़ी लीड से जिता कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मजबूत करेंगे । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह,विधायक नकोदर इंदरजीत कौर मान, जिलाध्यक्ष अमृतपाल सिंह,डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी,मेजर सिंह,प्रदीप खुल्लर,ब्लाक प्रधान बलबीर सिंह,गुरनाम सिंह,वरुण सज्जन,डॉ मुनीश,गुरप्रीत कौर जिलाध्यक्ष महिला विंग,संजीव भगत जिला सोशल मीडिआ,बलविंदर कुमार,अमित सभरवाल,दीपक संधू,नरिंदर प्रधान व् बड़ी संख्या में वालंटियर रोड शो में उपस्थित थे।