भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच जुबानी जंग तेज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. राज्यपाल द्वारा पंजाब में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) की चेतावनी के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. वहीं शनिवार को जहां चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मान ने राज्यपाल पुरोहित पर पलटवार किया, तो राज्यपाल ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में सीएम मान को आपराधिक मामला दर्ज करवाने की चेतावनी दी है.
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि मैं सीएम भगवंत मान को एक महीना या उससे कम कम दूंगा. उसके बाद भी उन्होंने अगर मेरी चिट्ठियों का जवाब नहीं दिया तो मैं उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 124 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करवाऊंगा. राज्यपाल पर रौब जमाने के आरोप में सीएम या किसी और पर मामला दर्ज किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए राष्ट्रपति को भी पत्र लिख सकता हूं. राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है. मुझे हर दिन अनगिनत शिकायतें मिलती है. नशीले दवाओं की वजह से युवाओं की मौत हो रही है. पंजाब में हर पांचवा व्यक्ति नशे का आदी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *