बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर मांगी राय

शिल्पा शेट्टी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने विचार लोगों के बीच रख रही हैं. राज की जमानत और घर पहुंचने के बाद शिल्पा ने पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. अब एक बार फिर शिल्पा शेट्टी ने एक स्टोरी शेयर की है.शिल्पा शेट्टी ने हाल में अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. वो इस पोस्ट में जिंदगी के बड़े और अहम फैसले की बात कर रही हैं. दरअसल, उन्होंने पहले की तरह ही एक किताब में छपे विचार की तस्वीर साझा की है. इसका शीर्षक है ‘खुद पर निर्भर करना.’ इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मुश्किल वक्त का सामना किया, चरित्र वाला शख्स खुद पर निर्भर रहता है. वो खुद आगले कदम से जुड़ा फैसला लेता है. अपने हर फैसले की जिम्मेदारी लेता है और उन फैसलों को अपना कहता है.’शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘अंत में हम ही हर उस चीज के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो हम चुनते हैं. अगर हम लकी हैं तो हमें दोस्तों और परिवार वालों का साथ मिलता है, ठीक उसी समय हमें निर्णय लेना पड़ता और उनकी जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है. सही या गलत, ये हम पर निर्भर करता है. हम एक गहरी सांस लेते हैं, मिली हुई सलाह पर ध्यान देते हैं, अपने अनुभव पर विचार करते हैं और फिर वो करते हैं जो सबसे बेहतर होता है. अगर चीजें ठीक हो जाती हैं तो हम राहत की सांस लेते हैं और अगर नहीं ठीक होती तो हम उसकी जिम्मेदारी लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *