बेटी मंदिर जाती है, पिता हिंदू धर्म पर टिप्पणी करते हैं… अब अखिलेश जी एक्शन लें’, स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के सपा विधायक राकेश सिंह

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक है. इस बीच सियासी बयानबाजी भी देखने को मिल रही है. समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से विवादित बयान दे दिया है. इस बार उन्होंने कारसेवकों पर गोलीकांड को सही ठहराया है. मौर्य ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने अमन-चैन के लिए गोली चलवाई थी. उसने अपना कर्तव्य निभाया था.स्वामी प्रसाद मौर्य इसके पहले भी हिंदू धर्म के बारे में विवादित बयान देते रहे हैं. जिसे लेकर अब उनकी पार्टी के अंदर से ही आवाज उठ रही है. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी पर निशाना साधा है. राकेश प्रताप ने कहा- “जो सनातन पर विवादित बयान देते हैं उनको पहले अपने बाप के बारे में जानना चाहिए. अगर अपने बाप के बारे में जानेंगे तो ही वो सनातन के बारे में जान पाएंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *