Bangalore : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान भारत आसमान में अपनी ताकत दिखा रहा है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व कर रहे हैं। एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आज, Aero-India 2023 के उद्घाटन समारोह के महत्त्वपूर्ण अवसर पर, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम सबके बीच होना, बड़ी प्रसन्नता की बात है। अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर, आपने यहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा देश, हर क्षेत्र में सफलता की नित नई बुलंदियां छू रहा है।
विश्व के राजनैतिक और आर्थिक मानचित्र पर हमारा देश, पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मज़बूती के साथ उभरकर सामने आया है।’ वहीं, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वी आर चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश किए जाने वाले एयर शो में ‘गुरुकुल’ फॉरेमेशन को लीड करेंगे। वे यहां स्वदेशी LCA (ट्रेनर ) एयरक्रफ्ट को उड़ाएंगे।