बिजली बंद होने से लोग हुए परेशान

जालंधर,(संजय शर्मा)-बस्ती शेख में लगभग 13 घंटे से बिजली बंद होने के कारण इलाका वासी काफी परेशान हुए मिली जानकारी मुताबिक इस एरिया की लाइट महीने में दो या तीन बार ऐसे ही खराब रहती है बिजली डिपार्टमेंट ठीक करके जाते हैं फिर कुछ समय बाद आलम ऐसा ही बन जाता है कंप्लेंट ऑफिस शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है यदि ऑनलाइन कंप्लेंट लिखा है जाता है तो वह सरवर से अपने आप ही ठीक होने का मैसेज आ जाता है प्रशासन अपनी मर्जी से कार्य करने आते हैं वही बात करें आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों की छह सौ यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है पर बिजली डिपार्टमेंट की सेवाएं देना देने में असमर्थ हो रहे हैं लोगों का कहना है अगर ऐसा ही रहा तो सरकार अपने वादा कैसे पूरा करेगी क्योंकि आज इतने घंटे बिजली बंद होने के कारण लोगों के घरों में सुबह का चूल्हा तक नहीं जला वही बच्चे को बिना नहाए स्कूल जाना पड़ा रात के 4 बजे से लेकर दिन 4 बजे तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जब इसकी जानकारी लेने के लिए सुबह 9 बजे कंप्लेंट ऑफिस पहुंचे तो वहां पर भी ताला लगा हुआ नजर आया खबर लिखे जाने तक एरिया के जेई विनित से बात हुई तो उन्होंने कहा कि फाल्ट मिल नहीं रहा था पर अब फाल्ट मिल गया है और समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा पर बिजली अभी भी लोगों के घर नहीं आई वही लोग बिना पानी के इधर-उधर भटकते नजर आए वही लगों ने प्रशासन से मांग की कि समस्या का हाल सही ढंग से किया जाए ताकि आने वाले समय में कठिनाई का सामना ना करना पड़ सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *