बिजनेस में नहीं हो रही तरक्‍की? सारी बाधाएं दूर करेंगे ये अचूक उपाय

शनि की टेढ़ी नजर कंगाल कर देती है, वहीं शनि की कृपा राजा बना देती है. शनि की महादशा, साढ़े साती, ढैय्या चल रही हो तो जातक को कुछ उपाय जरूर कर लेने चाहिए. इन उपायों से शनि देव प्रसन्‍न होते हैं और जीवन के कष्‍ट कम होते हैं. आइए आज शनि के प्रकोप से राहत पाने के प्रभावी उपाय जानते हैं. बिजनेस की मंदी दूर करने का उपाय: बिजनेस में मंदी हो तो तरक्‍की पाने के लिए शनि देव के मंत्र ‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ का रोज 11 बार जाप करें. जाप के समय उड़द के दाने अपने पास रखें और उन्‍हें शनि देव का ध्‍यान करते हुए अर्पित करते जाएं. फिर इन्‍हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें. बिजनेस की तरक्‍की में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी. कोर्ट में जीत पाने का उपाय: यदि कोर्ट कोई मामला नहीं सुलझ पा रहा है तो कोर्ट की पेशी पर जाते समय शनिदेव के ‘ऊँ शं शं शन्यै नमः.’ मंत्र का 21 बार जाप करके घर से निकलें. इससे जल्‍द ही आपको जीत मिलेगी. बुरी नजर से बचाव का उपाय: यदि बुरी नजर के कारण घर के लोगों की तरक्‍की नहीं हो रही है. धन हानि हो रही है तो सुबह स्नान के बाद ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 31 बार जाप करें. फिर एक नीला फूल गंदे नाले में बहा दें. राहत मिलेगी और तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे. कष्‍टों से राहत पाने का उपाय: यदि जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हों तो छाया दान करें. इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल और कटोरी को शनि मंदिर में रख आएं. ऑफिस में अपना प्रभाव बढ़ाने का उपाय: रोज शनिदेव के ‘शं ऊँ शं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपका दबदबा बढ़ेगा. साथ ही नौकरी में तरक्‍की मिलेगी. हर शनिवार को ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. आपकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *